Ad

मिनी ट्रैक्टर

कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर तीन सिलेंडर के साथ आता है और इसके अंदर 20 हॉर्स पॉवर की शक्ति मौजूद रहती है। इस ट्रैक्टर में समकुल 8 गियर रहते हैं और यह खेती-किसानी से जुड़े लगभग समस्त कार्य कर लेता है। 

एक समय था, जब किसान खेती करने के लिए बैल और हल का उपयोग किया करते थे। लेकिन, आज के समय के किसान ट्रैक्टर जैसे अत्याधुनिक कृषि यंत्रों से कृषि कार्य करते हैं। 

दरअसल, ट्रैक्टर की कीमत अधिक होने की वजह से छोटी जोत करने वाले कृषकों को ट्रैक्टर खरीदने से पहले कई बार विचार करना पड़ता है। ट्रैक्टर आज के समय में कृषि क्षेत्र का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। 

आधुनिकता और कृषि से जुड़े नवीन अविष्कारों के चलते किसान काफी अच्छा उत्पादन कम समय और श्रम खर्च किए बिना उठा रहे हैं। अगर हम बात करें कि छोटी जोत के किसानों को अधिक महंगा ट्रैक्टर खरीदने की आवश्यकता ही नहीं है, तो इस पर आप क्या कहेंगे। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रैक्टरों के विषय में बताएंगे जो काफी छोटे हैं और इनकी कीमत भी काफी कम है। छोटे किसान इनको बड़ी आसानी से खरीदकर अपना कृषि कार्य सुगमता से कर सकते हैं।

कैप्टन 283 4WD 8G ट्रैक्टर

बतादें कि इसको मिनी ट्रैक्टर कहा जाता है। यह विशेष रूप से छोटी जोत के किसानों के लिए ही निर्मित किया गया है। 3 सिलेंडर वाला यह ट्रैक्टर दिखने में बेसक छोटा है, परंतु शक्तिशाली है। 

इसमें 27 हॉर्स पॉवर की शक्ति उपस्थित है। यह मिनी ट्रैक्टर हर वह कार्य कर सकता है, जिस कार्य को एक बड़ा ट्रैक्टर कर सकता है। इसमें समकुल 12 गियर होते हैं, जिसमें से 9 आगे की तरफ लगते हैं और 3 पीछे की तरफ लगाए जाते हैं।

750 किलो के इस ट्रैक्टर का बाजार में भाव तकरीबन 4.25 से 4.50 लाख रुपये है। इसे आप कर्ज पर भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर

सोनालिका GT20 ट्रैक्टर भी तीन सिलेंडर के साथ आता है और इसमें 20 हॉर्स पॉवर की ताकत होती है। इस ट्रैक्टर में कुल 8 गियर होते हैं और यह खेती से जुड़े लगभग वो समस्त कार्य कर लेता है, जो कि एक बड़ा ट्रैक्टर कर सकता है। 

इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लिच के साथ ही मैकेनिकल ब्रेक भी दिए गए हैं। इसका वजन 650 किलोग्राम है और यह बाजार में 3 से 3.5 लाख रुपये के मध्य आपको सुगमता से प्राप्त हो जाएगा।

जॉन डियर 3028 EN ट्रैक्टर

जॉन डियर 3028 EN एक मिनी ट्रैक्टर है। लेकिन इसकी डिजाइन इतनी बेहतरीन ढंग से की गई है, कि बड़े-बड़े ट्रैक्टर भी इसके आगे फेल हो जाएं। इस ट्रैक्टर में तीन सिलेंडर होते हैं और इसमें 28 हॉर्स पॉवर की शक्ति उपस्थित होती है।

सबसे विशेष बात यह है, कि इसमें सिंगल क्लिच के साथ डिस्क ब्रेक भी हैं। इतना ही नहीं इसमें कॉलर रिवर्स ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में 8 गियर आगे और 8 गियर पीछे के लिए होते हैं। 

बाजार में यह ट्रैक्टर आपको 5.65 से 6.11 लाख के मध्य आसानी से मिल जाऐंगे। यही वजह है, कि यदि आप छोटी जोत के किसान हैं, तो आपको इन ट्रैक्टरों में से किसी एक का चयन करना चाहिए।

मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि बाजार में आजकल मिनी ट्रैक्टर के बहुत सारे ऐसे मॉडल आ रहे हैं, जिनसे खेती-किसानी के समस्त कार्य हो रहे हैं। 

अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ये ट्रैक्टर लुक और डिजायन की बदौलत नये जमाने के किसानों के पसंदीदा हैं। इस वजह से इनकी मांग भी तीव्रता से बढ़ रही है। 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 5 लाख रुपये से कम बजट हैं और ऐसा ट्रैक्टर खरीदना है, जिससे आप खेती के कार्य पूर्ण कर सकें। उसे बागवानी के व्यवसाय में इस्तेमाल कर सकें। 

साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर कमर्शियल कार्य भी पूरे हो सकें, तो इन सभी कामों के लिए बड़ा ट्रैक्टर खरीदने की आवश्यकता नहीं है। ये समस्त कार्य छोटा ट्रैक्टर भी बड़ी सहजता से पूरा कर सकता है। ट्रैक्टर बाजार में छोटे ट्रैक्टर का ट्रेंड काफी रफ्तार पकड़ रहा है। 

साथ ही, हर बड़ी कंपनी मिनी ट्रैक्टर के मॉडल लॉन्च कर रही है। 18-28HP की पावर में कौन से उत्तम 5 मिनी ट्रैक्टर हैं। जानें इनकी विशेषता और कीमतों के विषय में। 

1 -Swaraj Code

किसान भाइयो स्वराज कोड 2WD ट्रैक्टर खेत में कार्य करने के लिए छोटा मगर काफी दमदार ट्रैक्टर है। इस मिनी ट्रैक्टर के उपयोग से बागबानी के कार्य अच्छी तरह से किये जा सकते हैं। 11HP वाले इस ट्रैक्टर में 389CC का 1 सिलेंडर इंजन है। 

ट्रैक्टर का भार लगभग 455 किलोग्राम है। वहीं, इसकी लिफ्टिंग क्षमता की बात की जाए तो 220 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव है। इसमें 6 गियर हैं, जिसमें से 6 फॉरवर्ड एवं 3 रिवर्स गियर हैं। ट्रैक्टर में ऑइल इमर्स्ड ब्रेक मौजूद हैं। स्वराज कोड ट्रैक्टर की कीमत 2.45- 2.50 लाख रुपये है। 

यह भी पढ़ें: Swaraj Tractor: आ गया खेती का भी Code

2 -Kubota Neostar A211N-OP

बतादें, कि मिनी सेगमेंट ट्रैक्टर के अंतर्गत कुबोटा न्यूस्टार A211N-OP भी एक अच्छा विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 1001 cc का 3 सिलेंडर इंजन है, जिसकी पावर 21 हॉर्सपावर है। 

इस ट्रैक्टर में सिंगल ड्राई सिंगल प्लेट क्लच सिस्टम है। इसका स्टेयरिंग मैनुअल है, 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गीयर हैं। इसकी कीमत 4.40 लाख रुपये से चालू है। 

कम कीमत में ये किसानों के लिए एक दमदार ट्रैक्टर है, जो कि खेती के अतिरिक्त बागवानी के कार्यों को भी सुगमता से कर सकता है। 

3 -New Holland Simba 30

किसान भाइयों के लिए मिनी ट्रैक्टर में खरीदने के लिए न्यू हॉलैंड का Simba 30 भी उत्तम विकल्प है। इस ट्रैक्टर में 4 व्हील ड्राइव है और 29 HP का इंजन है। 

इसमें 9 फॉरवर्ड गेयर के साथ 3 रिवर्स गेयर मौजूद हैं। ट्रैक्टर में पावर स्टेयरिंग एवं ऑइल इमर्स्ड ब्रेक हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की कीमत 5 लाख रुपये से चालू होती है। 

4 - Mahindra Oja 2121

यह न्यू लॉन्च ट्रैक्टर 4WD विशेषताओं से युक्त है, जिससे यह कितने भी ऊबड़-खाबड़ अथवा ऊंची नीची जगह पर चल सकता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर के साथ 21 HP का इंजन लगा है, जिससे इसका माइलेज बेहद शानदार आता है।

ट्रैक्टर में 2400RPM है। ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड के साथ 12 ही रिवर्स गीयर मौजूद हैं। ट्रैक्टर में ऑइल इमर्स्ड ब्रेक उपलब्ध हैं। ये फ्यूल एफिशियेंट ट्रैक्टर है। इसमें आपको पावर स्टेयरिंग मिलेगा। इसके रियर टायर का आकार 8x18 है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 950 किलोग्राम है। 

यह भी पढ़ें: महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

5 - Sonalika MM18

सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 में 863.5CC के साथ 18HP का इंजन उपलब्ध है। यह सिंगल सिलेंडर एवं वॉटर कूल्ड इंजन है, जो 1200RPM पर 54Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। 

इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 28 लीटर है। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 में स्लाइडिंग मैश के साथ मैनुअल गीयरबॉक्स है। ट्रैक्टर में ड्राई ब्रेक और मेकेनिकल स्टीयरिंग मौजूद है। 

इसमें सिंगल क्लच सिस्टम है और डुअल PTO और PTO स्पीड 540 है। सोनालिका मिनी ट्रैक्टर MM 18 का वजन 1160 किलोग्राम है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये से कम है।

जानें फोर्स कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

जानें फोर्स कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में ?

किसान भाइयों को अपनी खेती किसानी के कार्यों को करने के लिए ट्रैक्टर की बेहद आवश्यकता होती है। क्योंकि ट्रैक्टर कृषि कार्यों को सहजता से पूर्ण करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। यदि आप भी एक कृषक हैं एवं अपने खेतों के लिए एक शानदार प्रदर्शन देने वाला ट्रैक्टर खोज रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपके लिए फोर्स अभिमान ट्रैक्टर अत्यंत शानदार विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2200 आरपीएम सहित 27 HP पावर उत्पन्न करने वाले शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। एक छोटा ट्रैक्टर होते हुए भी यह 1 टन के लगभग वजन उठाने की क्षमता रखता है।

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की विशेषताएं क्या-क्या हैं

फोर्स कंपनी के इस
मिनी ट्रैक्टर Force ABHIMAN Tractor के अंतर्गत आपको 1947 CC क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो 27 HP पावर उत्पन्न करता है। इस टैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 23.2 HP है। साथ ही, इसका इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है। फोर्स के इस ट्रैक्टर में Dry Type एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। कंपनी के इस Force ABHIMAN Tractor में आपको 29 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया जाता है। फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की लोडिंग क्षमता 900 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 2140 किलोग्राम कुल वजन के साथ आता है। फोर्स कंपनी ने अपने इस शक्तिशाली ट्रैक्टर को 1345 MM व्हीलबेस के साथ तैयार किया है। 

ये भी पढ़ें:
जानिए मेरी खेती के साथ Vishvas ट्रैक्टर के टॉप 4 ट्रैक्टरों के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Force ABHIMAN Tractor यह अभिमान ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता है। इस ट्रैक्टर के अंदर 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया जाता है। फोर्स के इस ट्रैक्टर में Twin Clutch (IPTO),Dry Mechanical Actuation टाइप क्लच उपलब्ध किया गया है। साथ ही, इसमें Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। फोर्स कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Fully Oil Immersed Multiplate Sealed Disk ब्रेक्स दिखने को मिल जाते हैं। फोर्स अभिमान एक 4WD मतलब फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। इस फोर्स ट्रैक्टर में 6.5/80 x 12 फ्रंट टायर और 8.3 x 20 रियर टायर दिए गए है। फोर्स कंपनी अपने इस अभिमान ट्रैक्टर के साथ कैनोपी, हुक, बम्पर, टूल, टॉपलिंक और ड्रॉबार एक्सेसरीज के तौर पर देती है। 

ये भी पढ़ें:
TAFE 9502 4WD: 90 HP ट्रैक्टर को किस विशेषता की वजह से जाना जाता है

फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

भारत में फोर्स अभिमान ट्रैक्टर की कीमत (Force ABHIMAN Tractor Price) 5.90 लाख से 6.15 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस अभिमान ट्रैक्टर की ओन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले RTO रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। Force Tractor अपने इस फोर्स अभिमान ट्रैक्टर के साथ 3 साल तक की बेहतरीन वारंटी प्रदान करती है। 
छोटी जोत वाले किसानों के लिए आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है?

छोटी जोत वाले किसानों के लिए आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है?

भारत में ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभाता है।  क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की 65 % जनसँख्या कृषि पर ही आश्रित रहती है। इस वजह से भारत में ट्रैक्टर भारत के कृषि क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है। आज हम बात करेंगे छोटी खेती या बागवानी करने वाले किसानों के लिए उपयुक्त ट्रैक्टर के बारे में। एक बेहतरीन प्रदर्शन अदा करने वाला ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए Eicher 188 Tractor एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली 825 सीसी इंजन के साथ आता है। आयशर इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में एक बड़ा नाम भी है। इस पर देश के अधिकांश किसान अपना भरोसा दिखाना पंसद करते हैं। आयशर ट्रैक्टर कृषकों एवं व्यापारियों के मध्य ज्यादा पसंद किए जाने वाला ब्रांड है। आयशर 188 ट्रैक्टर किसानों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आयशर का यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली 825 सीसी इंजन के साथ आता है। 

आयशर 188 ट्रैक्टर की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ?

बतादें, कि आयशर के इस ट्रैक्टर में आपको 825 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में EICHER AIR COOLED इंजन आता है, जो 18 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Dry type with pre-cleaner एयर फिल्टर के साथ आता है। इस आयशर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 15 HP है। इस मिनी ट्रैक्टर की 22.29 Kmph हाई फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। Eicher 188 Tractor की भार उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, यह 790 किलोग्राम समकुल वजन के साथ आता है। आयशर के इस ट्रैक्टर को 2570 MM लंबाई, 1065 MM चौड़ाई एवं 1275 MM ऊंचाई के साथ 1420 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 28 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक भी देखने को मिल जाता है। ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus – फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 188 ट्रैक्टर के फीचर्स 

आयशर के इस Eicher 188 Tractor मिनी ट्रैक्टर में आपको Mechanical टाइप स्टीयरिंग भी दिखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। आयशर के इस ट्रैक्टर में Single टाइप क्लच एवं Side shift, Partial constant mesh ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। जो टायरों पर अपनी काफी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं। इस आयशर ट्रैक्टर में Dual Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। आयशर 188 एक 2WD मतलब टू व्हील ड्राइव में आने वाला ट्रैक्टर है, इसमें 5 x 12 x 14 / 4.75 x 14 फ्रंट टायर और 8 x 18 रियर टायर आते हैं। 

आयशर 188 ट्रैक्टर की कीमत कितनी है

भारत में Eicher 188 Tractor का एक्स शोरूम मूल्य 3.20 लाख से 3.30 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस आयशर ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन एवं रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। आयशर कंपनी अपने इस Eicher 188 Tractor के साथ 1 साल की वारंटी भी प्रदान करती है। 
सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा सोने-चाँदी का सिक्का

सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा सोने-चाँदी का सिक्का

यदि आप भी वर्तमान में सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर खरीदने के विषय में सोच रहे हैं, तो दिवाली से पूर्व ही सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर खरीद लें। क्योंकि, इस कंपनी की तरफ से किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर लगभग 5 ग्राम सोने का सिक्का एवं 50 ग्राम अथवा फिर 25 ग्राम चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। नवंबर माह में ट्रैक्टर खरीदने की यदि आपकी योजना है, तो सोनालिका कंपनी आपके लिए एक विशेष ऑफर लेकर आई है। दरअसल, ट्रैक्टर निर्माता सोनालिका कंपनी ने दिवाली के अवसर पर ट्रैक्टर खरीदने वालों को सोना एवं चांदी जीतने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। इस अवसर में भारत के किसानों को सोनालिका ट्रैक्टर खरीदने के लिए लगभग 5 ग्राम सोने का सिक्का और 50 ग्राम अथवा फिर 25 ग्राम चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। बतादें, कि सोना-चांदी के सिक्का का यह ऑफर किसानों को लकी ड्रा के जरिए उपलब्ध होगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, कंपनी की ओर से यह ऑफर एक नवंबर से लगाकर 19 नवंबर, 2023 के दौरान खरीदने वाले ट्रैक्टर्स पर है।

सोनालिका कंपनी का कृषकों के लिए शानदार ऑफर

ट्रैक्टर निर्माता सोनालिका कंपनी के माध्यम से सोना-चांदी के सिक्के का ऑफर कुछ ही किसानों को प्रदान किया जाएगा। इस ऑफर के लिए कंपनी के द्वारा सात कृषकों का ही चुनाव किया जाएगा। इस अवसर का लाभ उन किसान भाइयों को मिलेगा, जिन कृषकों ने एक नवंबर से लेकर 19 नवंबर के दौरान सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर खरीदे हैं। ऐसा कहा जा रहा है, कि कंपनी की इस योजना में किसानों के नाम का ऐलान भिन्न-भिन्न डीलरशिप के जरिए विभिन्न तारीखों पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए


इस प्रकार सोना-चांदी का सिक्का हांसिल होगा

सोनालिका कंपनी के सोना-चांदी का ऑफर किसानों को कुछ इस प्रकार से मिलेगा। पहले खुशकिस्मत विजेता को 5 ग्राम सोने का सिक्का, दूसरे लकी विनर को 50 ग्राम चांदी का सिक्का, तीसरे लकी विनर को 25 ग्राम का चांदी का सिक्का और बाकी बचे चार किसानों को 10-10 ग्राम का चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस ऑफर के जरिए विभिन्न किसानों को डिनर सेट, LED टीवी, मोबाइल फोन एवं मिक्सर ग्राइंडर भी गिफ्ट में मिलने की संभावना है। सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी के इस शानदार ऑफर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी किसान अपने समीपवर्ती सोनालिका ट्रैक्टर के डीलरशिप से हांसिल कर सकते हैं।

खुशखबरी: मिनी ट्रैक्टर और सहायक उपकरणों की खरीद पर 90% प्रतिशत अनुदान

खुशखबरी: मिनी ट्रैक्टर और सहायक उपकरणों की खरीद पर 90% प्रतिशत अनुदान

भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसकी तकरीबन 70% प्रतिशत से ज्यादा अबादी खेती पर निर्भर है। अब ऐसी स्थिति में किसानों की सहायता के लिए केन्द्र और राज्यों की सरकार नई-नई योजनाऐं चलाती रहती हैं, जिसमें किसानों को अनुदान भी दिया जाता है। इसी कड़ी में छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए एक योजना जारी की गई है।

इस योजना के अंतर्गत किसान खेती को सरल बनाने के लिए सिर्फ 35 हजार रुपये में मिनी ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की खरीद कर सकते हैं। बतादें, कि इस योजना में कमजोर वर्ग के किसान भाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

आशा है, कि शीघ्र ही इस योजना को शुरू किया जा सकता है। साथ ही, इसका लाभ लेने के लिए किसान भाइयों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।

जानिए कौन से किसानों को मिलेगा योजना का लाभ  

महाराष्ट्र सरकार ने लघु और सीमांत किसानों को ट्रैक्टर का स्वामी बनाने की योजना प्रारंभ की है। इस योजना के अंतर्गत छोटी खेती करने वाले किसान भाइयों को ट्रैक्टर व सहायक कृषि उपकरण पर 90% प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

ट्रैक्टर या कृषि उपकरण खरीदने के लिए कृषकों को सिर्फ 35 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, अन्य शेष धनराशि महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। सरकार इस मिनी ट्रैक्टर योजना के साथ कृषकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में जुटी है। 

जानिए सरकार किन उपकरणों पर सब्सिड़ी प्रदान कर रही है 

समाज कल्याण विभाग महाराष्ट्र द्वारा इस योजना को जारी किया गया है। मिनी ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत राज्य में अनुसूचित जाति और नव-बौद्ध समूहों से संबंधित किसान परिवारों को 90% प्रतिशत सब्सिडी पर छोटे ट्रैक्टर व सहायक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: हरियाणा राज्य में कृषि सम्बंधित उपकरणों पर मिल रहा ८० % सब्सिडी, समय से करलें आवेदन

बतादें, कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से 3 लाख 15 हजार रुपये की वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। किसान को सिर्फ 10% प्रतिशत धनराशि का ही भुगतान करना होगा, जो कि मात्र 35 हजार रुपए होगी। पात्रता प्राप्त करने वाले किसानों को कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्रेलर और मिनी ट्रैक्टर पर अनुदान दिया जाएगा। 

मिनी ट्रैक्टर योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

किसानों का मिनी ट्रैक्टर व सहायक कृषि उपकरणों पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, समूह सदस्यों का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज का होना अत्यंत आवश्यक है। 

मिनी ट्रैक्टर सब्सिडी योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रक्रिया 

योजना की पात्रता पूरी करने वाले किसान मिनी ट्रैक्टर व सहायक कृषि उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने के लिए https://mini.mahasamajkalyan.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप https://sjsa.maharashtra.gov.in/mr वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आवेदन करने वाले किसान सहयोग पाने के लिए अपने संबंधित जनपदों में सहायक समाज कल्याण आयुक्त से भी संपर्क साध सकते हैं।